दुखद खबर! भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा का निधन, भाजपा सहित नगर में दौड़ी शोक की लहर।

दुखद खबर! भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा का निधन, भाजपा सहित नगर में दौड़ी शोक की लहर।
देवबंद: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा का अचानक हृदय गति रुकने से अपने आवास पर निधन हो गया है, उनके निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी के साथ-सथ नगर के सामाजिक और राजनीतिक हलकों की में शोक की लहर दौड़ गई।

रजनी शर्मा लगभग 50 साल की थी और वह पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करने के लिए काम कर रही थी, पार्टी हाईकमान द्वारा उनकी मेहनतों को देखते हुए उन्हें पार्टी का महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, वह नगर पालिका परिषद देवबंद की नामित सभासद भी थी।
बताया गया है कि रजनी शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीमार थी लेकिन अभी काफी ठीक थी, रविवार को दोपहर के समय अचानक घर में ही सांस लेने में दिक्कत हुई, ऐसा बताया गया है कि जैसे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। उनके इलाज की कोई व्यवस्था की जाती इस से पहले ही उनका देहांत हो गया, उनके देहांत से परिवार गहरे सदमे में हैं।
रजनी शर्मा के देहांत पर राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा, नितिन गुप्ता, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, विपिन भारतीय, नगर महामंत्री राम मौहन सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिपक गर्ग आढ़ती، वतन गर्ग، सभासद मनोज सिंघल व्यापारी नेता अजय सिंघल बिट्टू, इंजीनियर मोहम्मद अनवर, विकास चौधरी, बिट्टू चौधरी, पवन धीमान,अरुण गुप्ता, मोहनलाल कोरी, सुनील धीमान, दीपक कोरी आदि ने शोक व्यक्त किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश