नाबालिग के साथ कुकर्म का प्रयास और हत्या का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग के साथ कुकर्म का प्रयास और हत्या का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देवबंद: देवबंद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना देवबन्द पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 185/22 धारा 363/324/307/377/511 भा.द.वि के वांछित अभियुक्त योगेन्द्र सिंह उर्फ मांगा पुत्र अशोक निवासी ग्राम असदपुर करंजाली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को समय करीब 10.30 बजे तल्हेड़ी चुंगी से गिरफ्तारी एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । 
बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-186/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त

योगेन्द्र सिंह उर्फ मांगा पुत्र अशोक निवासी ग्राम असदपुर करंजाली थाना देवबन्द जिला सहारनपुर आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0- 908/17 धारा 376 भा.द.वि व 3 / 4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम -

1- निरीक्षक श्री प्रभाकर कैन्तुरा थाना देवबन्द सहारनपुर 2- निरीक्षक श्री सिराजुद्दीन थाना देवबन्द जिला सहारनपुर

3- कां0 510 सचिन कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर

गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त को थाना देवबन्द पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

उ0नि0 आनन्द पोसवाल मय हमराही है0का0 49 योगेश कुमार व का0 1250 अरुण कुमार द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 73/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त राजू उर्फ रियाज पुत्र नानू निवासी ग्राम भन्हेडा खास थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को उसके मस्कन से समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश