नवनिर्वाचित लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का सहारनपुर में हुआ जोरदार स्वागत, देवबंदी में भी होगा भव्य अभिनंदन।

नवनिर्वाचित लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का सहारनपुर में हुआ जोरदार स्वागत, देवबंदी में भी होगा भव्य अभिनंदन।
देवबंद/सहारनपुर: योगी सरकार 2.0 में राज्यमंत्री नियुक्त होने के बाद जनपद पहुंचे देवबंद विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए कुंवर बृजेश सिंह का सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जनपद के दूसरे राज्य मंत्री जसवंत सैनी का भी स्वागत किया गया।
मंत्री पद ग्रहण करने के बाद गुरुवार को सुबह 9:30 बजे ट्रेन द्वारा सहारनपुर पहुंचे राज्य मंत्री और कुंवर सिंह और राज्य मंत्री जसवंत सैनी का फूल मालाओं से भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
सुबह 9 बजे से प्रतीक्षा कर रहे समर्थकों के बीच जैसे ही मंत्री कुंवर बृजेश सिंह एवम मंत्री जसवंत सैनी पहुंचे तो युवाओं में जोश भर गया और भाजपा समर्थकों ने फूल मालाएं, अंग वस्त्र तथा पगड़ियां पहना कर भव्य स्वागत किया। मंत्रियों का स्वागत करने के लिए पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, नगर निगम सहारनपुर के मेयर संजीव वालिय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व विधायक नरेश सैनी के अलावा देवबंद से विशाल गर्ग और नितिन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह सहारनपुर से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते और शुक्रिया अदा करते हुए बड़गांव और महेशपुर के रास्ते देवबंद पहुंच रहे हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 
इस दौरान नवनिर्वाचित लोक निर्माण मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता के लिए योगी सरकार बिना भेदभाव कर रही है, हमारी सरकार का एकमात्र एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि विभाग के केबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में जनता की सुविधा के लिए काम करेंगे। जनता की एक-एक समस्या का समाधान कराएंगे। अपने क्षेत्र के साथ ही जनपद और प्रदेश की जनता का समाधान कराएंगे। सभी वायदों को पूरा किया जाएगा।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश