अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, कहा "होली सभी गिले शिकवों भूल जाने का पर्व"।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, कहा "होली सभी गिले शिकवों भूल जाने का पर्व"।
देवबंद: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य लोगों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने भाग लिया। 
बुधवार को नगर के रेलवे रोड पर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी ने वर्तमान में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब सहित अनेक राज्यों में पत्रकारों को पेंशन दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी सरकार को यह योजना आरंभ करनी चाहि। 

उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों में सराबोर होकर सभी गिले शिकवों भूल जाने का पर्व है। सभी मिलजुलकर पर्व मनाएं। अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि भारत देश में सभी वर्गों के लोग मिलजुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। यही वजह है कि विश्व में भारत अपनी अलग पहचान रखता है। 
विनोद प्रकाश गुप्ता, सलीम कुरैशी, मनोज सिंघल, आबाद अली, चौ. ओमपाल सिंह, मनसब अली परवेज आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया।

इसमें ओमवीर बोकाडिया, विवेक तायल, खिलेंद्र गांधी, वासिक अली, राजकुमार जाटव, महताब आजाद, शुभम जैन, पंकज गुप्ता, सुनील चौधरी, आशीष चौधरी, मास्टर वीरेंद्र कुमार, कलीम कुरैशी, पंकज गुप्ता, अजय गर्ग आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक अशोक गुप्ता ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश