सहारनपुर में जोरदार नारेबाजी करते हुए बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।

सहारनपुर में जोरदार नारेबाजी करते हुए बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
सहारनपुर: केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सहारनपुर में बैंक कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव साथी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि हमारे देश का कामगार वर्ग 28 व 29 मार्च 2022 को देशव्यापी हड़ताल कर रहा है।

हमारी यूनियंस का मज़बूत मत है कि भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था को व्यापक विकास का आकार देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ किया जाए और बैंकों का निजीकरण बंद किया जाए।

शिब्ली रामपुरी।

Post a Comment

0 Comments

देश