सहारनपुर पुलिस ने डेढ़ लाख के नकली नोटों के साथ दो महिलाओं सहित चार शातिर किए गिरफ्तार।

सहारनपुर पुलिस ने डेढ़ लाख के नकली नोटों के साथ दो महिलाओं सहित चार शातिर किए गिरफ्तार।
सहारनपुर: थाना सदर बाजार और सर्विलांस टीम ने दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे एक लाख 35 हज़ार रुपए के नकली नोट बरामद किये गये।
पुलिस के अनुसार दोनों शास्त्री युवक बागपत और मुजफ्फरनगर निवासी हैं जबकि दोनो युवतियां सहारनपुर निवासी है। लंबे समय से नकली नोटों को बाजार में असली बताकर ठग रहे थे लोगो को। एस आई धर्मेंद्र एस आई विकास चारण एस आई अजय गौड़ और एस आई मुबारिक हसन रिज़वी ने साथी कॉन्स्टेबल शाहनवाज राजबीर की टीम के साथ आरोपियों को गिरफ़्तार किया, दो आरोपी अभी फरार है जिसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।

फैसल खान (वरिष्ठ पत्रकार)

Post a Comment

0 Comments

देश