यूपी पुलिस ने हिजाब को लेकर प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं पर बरसाईं लाठियां। वीडियो वायरल।

यूपी पुलिस ने हिजाब को लेकर प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं पर बरसाईं लाठियां। वीडियो वायरल।
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में तीन दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस हिजाब पहने महिलाओं पर लाठियां बरसाती नजर आ रही है। वीडियो में मुस्लिम महिलाओं को हिजाब के मुद्दे पर विरोध करते हुए दिखाया गया है। इस प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के आरोप को धक्का दिया गया जिसके बाद पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
बता दें कि कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया है। गाजियाबाद में भी इस मुद्दे पर महिलाओं ने स्टैंड लिया था।
घटना 13 फरवरी की बताई जा रही है। करीब 20-25 महिलाएं और पुरुष प्रिया विहार पिस्ता के पास हिजाब के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे। पुलिस के अनुसार, उन्हें विरोध करने की अनुमति नहीं थी। जब उसे रोका गया तो पुलिस हाथा पाई की गई, पुलिस के मुताबिक उनके हाथ में सरकार विरोधी पोस्टर थे।
पुलिस ने उस दौरान बल प्रयोग किया, उस दौरान सभी प्रदर्शनकारी वहां से भाग गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में रईस नाम का एक शख्स भी शामिल है। शैक्षणिक संस्थानों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विवाद दिसंबर में शुरू हुआ, जब कर्नाटक के उडपी जिले के छह छात्रों ने आवाज उठाई, जिसके बाद वही लड़कियां हाईकोर्ट पहुंचीं। तभी से यह मुद्दा बढ़ता ही जा रहा है।
उधर इस मामले पर सहारनपुर से सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि गाजियाबाद में हिजाब मामले में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाओं पर भाजपा सरकार की पुलिस का लाठीचार्ज निंदनीय है, यह लाठीचार्ज मोदी जी के नारे सबका साथ सबका विश्वास को झूठलाता है, याद रहे कि इस ठोको नीति पर चलने वाली योगी सरकार के कुछ दिन ही शेष बचे हैं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश