देवबंद के लाल ने प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर के किया नगर का नाम रोशन, परिजनों में खुशी, गणमान्य लोगों ने दी बधाई।

देवबंद के लाल ने प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर के किया नगर का नाम रोशन, परिजनों में खुशी, गणमान्य लोगों ने दी बधाई।
देवबंद: बुंदेलखंड विश्व विद्यालय के तत्वावधान में झांसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में देवबंद के होनहार छात्र अविरल के मॉडल को प्रथम स्थान मिला। अविरल की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उनके घर पहुंच परिवार को बधाई दी।
25 फरवरी को झांसी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी मनोज नामदेव के पुत्र अविरल नामदेव (14) ने सोलर लाइट बचाने को अपना मॉडल पेश किया था। रविवार को घोषित परिणाम में अविरल के ऑटोमेटिक चलने वाले मॉलड को पहला स्थान मिलने की घोषणा होने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 300 बच्चों ने अपने मॉडल पेश किए। कक्षा सात में शिक्षा गृहण कर रहे अविरल के मॉडल को बुंदेलखंड विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। अविरल के परिजनों ने बताया कि विज्ञान में उसकी रुचि के चलते ही वह कुछ न कुछ नया करने की इच्छा के चलते ही उसने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था। और वह विज्ञान में ही अपना भविष्य बना देश के लिए नए अविष्कार करना चाहता है। 
अविरल की उपलब्धि पर हरिओम सिंघल, विशाल गर्ग, विकास चौधरी, विदुषी नामदेव, अंकित राणा, अखलाक शेख और अभिषेक त्यागी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश