कमिश्नर और एडमिनिस्ट्रेटर ने किया दारुल उलूम देवबंद का दौरा, मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने किया स्वागत।

कमिश्नर और एडमिनिस्ट्रेटर ने किया दारुल उलूम देवबंद का दौरा, मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने किया स्वागत।
देवबंद: यूपी विधानसभा चुनाव में सहारनपुर के नकुड और गंगोह विधानसभा सीटों पर ऑब्जर्वर बनाए गए हरियाणा के पानीपत के कमिश्नर रामकुमार और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एडमिनिस्ट्रेटर एम नायक ने विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद पहुंचकर मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की।
बुधवार को दारुल उलूम देवबंद पहुंचे दोनों वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का मोहतमिम दारुल उलूम देवबंद मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व अन्य जिम्मेदारों ने स्वागत किया।
सहारनपुर की नकुड विधानसभा में चुनाव आब्जर्वर बनाए गए पानीपत के कमिश्नर रामकुमार और गंगोह के चुनाव आब्जर्वर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एम नायक ने बुधवार को दारुल उलूम का भ्रमण किया। यहां उन्होंने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी से मुलाकात की। इस दौरान मोहतमिम ने उन्हें जंग-ए-आजादी में दारुल उलूम और देवबंदी उलमा की भूमिका की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही रेशमा रुमाल आंदोलन के बारे में बताया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फतवा, दारुल उलूम देवबंद की शिक्षा और ऐतिहासिक संस्था से संबंधित जानकारियां ली।

इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने संस्था में स्थित पुस्तकालय में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनके रखरखाव को लेकर प्रबंधतंत्र की जमकर प्रशंसा की। एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया का भ्रमण कर उन्होंने यहां दी जानी वाली शिक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान संस्था के जिम्मेदार उनके साथ मौजूद रहे। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश