जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज के पिता का रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने किया स्वागत।

जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज के पिता का रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने किया स्वागत।
रुड़की: मेयर गौरव गोयल ने जर्मनी के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट राहुल कुमार कंबोज के पिता राजकुमार कंबोज का अपने राजपूताना स्थित आवास पहुंचने पर स्वागत किया। 
आभार प्रकट करते हुए राजकुमार कंबोज ने कहा कि उनका भारत भूमि से खून का रिश्ता है और यहां की प्राचीन संस्कृति उनके तथा जर्मनी में रहने वाले प्रत्येक भारतीय मूल के व्यक्ति के तन-मन में रची-बसी है। गत वर्ष 14 मार्च 2021 में जर्मनी में हैसल स्टेट की फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल सिटी से उनके पुत्र राहुल कुमार एवं उनकी भतीजी कीर्ति कंबोज भी कलस्टर बाग से मेंबर ऑफ पार्लिमेंट का चुनाव जीतकर भारत एवं भारतीय मूल के लोगों का मान बढ़ाया है।
उन्होंने बताया कि उनका परिवार काफी लंबे समय से जर्मनी में रह रहा है, इससे पूर्व वर्ष 2016 में कलस्टर बाग से राहुल कुमार कंबोज के भाई कपिल कंबोज भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यहां बड़ी संख्या में भारतीय मूल के मतदाता निवास करते हैं। कंबोज परिवार काफी लंबे समय से राजनीति क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी बेहद सक्रिय है।इस अवसर पर स्वामी आदित्यनंद,आचार्य पंडित रमेश सेमवाल व ओमपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/ महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश