कांग्रेस युवा इकाई नबील मसूदी और शाहिद मलिक को दी ज़िम्मेदारी, चुनाव मजबूती से लड़ने का संकल्प।

कांग्रेस युवा इकाई नबील मसूदी और शाहिद मलिक को दी ज़िम्मेदारी, चुनाव मजबूती से लड़ने का संकल्प।
देवबंद:  यूथ कांग्रेस की बैठक में युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। साथ ही घर घर जाकर संगठन की नीतियों से लोगों को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। 

रविवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में युवा इकाई के नगर अध्यक्ष आलिम खान ने कहा कि जनता इस बार बदलाव चाहती है वह इस बदलाव के रुप में वह कांग्रेस को देख रही है। कांग्रेस नेता शाहनवाज मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए कार्य किया है। जबकि भाजपा ने लोगों से रोजगार छीनने का काम किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान से देवबंद विधानसभा से राहत खलील को उम्मीदवार बनाने की मांग की। आतिफ उस्मानी, नवाज मलिक ने भी विचार रखे। बैठक में आलिम खान ने नबील मसूदी को नगर महामंत्री व शाहिद मलिक को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। अध्यक्षता वरयान खान व संचालन नबील मसूदी ने किया। इसमें अफजाल कुरैशी, लईक अंसारी, डा. आतिफ सुहैल, शाहिद, अकबर आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश