चुनाव की तैयारियों लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी पर लगाया नफरत की राजनीति करने का आरोप।

चुनाव की तैयारियों लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी पर लगाया नफरत की राजनीति करने का आरोप।
देवबंद: कांग्रेस के जिला महामंत्री राहत खलील ने कहा कि भाजपा धर्म व जातिवाद के नाम पर जहर घोलने की राजनीति करती है। जबकि कांग्रेस ने कभी धर्मवाद की राजनीति नहीं की और हमेशा देश की उन्नति व तरक्की के लिए कार्य किया।

रविवार को मोहल्ला अबुलमाली में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में राहत खलील ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में सुशासन स्थापित कर सकती है और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने में सक्षम है। कहा कि अब गैर कांग्रेसी दलों से जनता ऊब चुकी है और सत्ता परिवर्तन चाहती है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा। 
जिला महासचिव वरयाम खान, सचिव अब्दुल कादिर त्यागी, चौधरी शमशाद जंग, सलीम उस्मानी व शाहनवाज मलिक ने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी चरम पर है। युवा डिग्रियां हाथ में थामे नौकरी की तलाश में भटक रहे है। युवा ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। 
नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी समेत हर वर्ग दुखी है। इसलिए अबकी बार जनता ने चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। 
अध्यक्षता सईद अंसारी व संचालन अफजाल कुरैशी ने किया। इस दौरान सचिन कर्णवाल, अनवार सिद्दीकी, कृष्णा राजपूत, अशरफ भारती, लईक अंसारी, साजिद कुरैशी, यूसुफ खलील, शफीक अहमद, राशिद खान, रेहान कुरैशी, नबील मसूदी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश