फैज-ए-आम ट्रस्ट की ओर से इरम उस्मानी के हाथों गरीबों में बांटे गए कंबल।

फैज-ए-आम ट्रस्ट की ओर से इरम उस्मानी के हाथों गरीबों में बांटे गए कंबल।
देवबंद: क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत देने के लिए सामाजिक संगठन फैज-ए-आम ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरित किए गए।
शुक्रवार को घास मंडी स्थित बैंकट हॉल में नगर की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता इरम उस्मानी और समाजवादी नेता शायद मसूद के प्रतिनिधि शारिक खबीर सिद्दीकी के हाथों फैज-ए-आम ट्रस्ट की ओर से गरीबों में कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर इरम उस्मानी ने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों का ख्याल रखना हमारा धार्मिक और सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि सभी लोग गरीबों की सेवा को अपना फर्ज समझ कर करें, उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा से रूह को सुकून मिलता है। इरम उस्मानी ने कहा कि मानव सेवा इस्लाम धर्म का अहम अंग है इसलिए सभी को इस में बढ़चढ़ कर हिस्सा करना चाहिए।
शारिक खबीर सिद्दीकी ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से लगातार सामाजिक काम किए जा रहे हैं और गरीब और बेसहारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है जिसका सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।
इस अवसर पर शहादत अली, साजिद अंसारी, आस मोहम्मद और रईस गौर आदि रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश