समय सिंह पुंडीर बने सिविल बार एसोसिएशन देवबंद के अध्यक्ष, अमित पुंडीर महामंत्री व जमील भारती चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष।

समय सिंह पुंडीर बने सिविल बार एसोसिएशन देवबंद के अध्यक्ष, अमित पुंडीर महामंत्री व जमील भारती चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष।
देवबंद: सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2022-23 की कार्यकारिणी के चुनाव में अधिवक्ता समय सिंह पुंडीर ने 128 मतों से जीत हासिल की। जबकि अमित पुंडीर महामंत्री व जमील भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
सिविल बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह रहा। 253 अधिवक्ताओं में से 247 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतदान के उपरांत मतगणना हुई जिसमें समय सिंह पुंडीर ने 128 मत प्राप्त कर वर्ष 2022-23 के अध्यक्ष पद विजय प्राप्त की। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता जमील भारती को निर्वाचित घोषित किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुष्यंत त्यागी 136 मत प्राप्त कर विजयी रहे। महामंत्री पद पर अमित पुंडीर ने 130 मत प्राप्त कर राजवीर शर्मा को 15 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में किरणपाल ने 125 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
सहसचिव प्रशासन पद पर अधिवक्ता योगेश कुमार, सहसचिव पुस्तकालय पद पर आमिर चौधरी और सहसचिव प्रकाशन पद पर अमित कुमार शर्मा ने विजयश्री प्राप्त की। 15 वर्ष से अधिक वकालत करने वाले गवर्निंग काउंसिल पद के लिए हुए चुनाव में नरेंद्र कुमार शर्मा व रमेश चंद मौर्य विजयी हुए। जबकि 15 वर्ष से कम वकालत करने के गवर्निंग काउंसिल के पद पर गौतम सिंह व सुनील कुमार पुंडीर विजयी रहे। अधिवक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस मौके पर नसीम अंसारी, ठा. सुरेंद्रपाल सिंह समेत अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश