देवबंद फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में सिपाही की दर्दनाक मौत, एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

देवबंद फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना में सिपाही की दर्दनाक मौत, एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।
देवबंद: देवबंद के फ्लाईओवर पर देर रात हुई दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
                               मृतक सिपाही
घटना सोमवार की देर रात करीब 2:00 बजे की है। सिपाही मोनू पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम चिरौडी थाना इंचौली जनपद मेरठ और सिपाही गौरव पुत्र रामपाल निवासी ग्राम चिरौडी थाना इंचौली जनपद मेरठ, अवकाश पर होने के कारण अपनी कार से घर जा रहे थे। फ्लाई ओवर देवबन्द पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने से मोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गौरव को मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस के अनुसार दोनो आरक्षियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । मृतक पुलिस कर्मी सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात था। सिपाही के शव को कब्ज़े में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा।

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश