उत्तर प्रदेश की उन्नति के लिए प्रदेश को चार भागों में बांटे जाने और पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने तक मुक्ति मोर्चा का संघर्ष रहेगा जारी: भगत सिंह वर्मा।

उत्तर प्रदेश की उन्नति के लिए प्रदेश को चार भागों में बांटे जाने और पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने तक मुक्ति मोर्चा का संघर्ष रहेगा जारी: भगत सिंह वर्मा।
सहारनपुर-आज यहां पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा कार्यालय पेपर मिल रोड पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी और अव्यवस्था की चपेट में है। उत्तर प्रदेश की 24 करोड जनता बड़ा प्रदेश होने के कारण गरीबी और महंगाई से जूझ रही है इसलिए उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटना जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। यूएसए की जनसंख्या 34 करोड है और वहां 50 राज्य हैं जबकि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 24 करोड़ है यही कारण है कि पूरा उत्तर प्रदेश समस्याओं से घिरा हुआ है और प्रत्येक नागरिक उन्नति विकास रोजगार से कोसों दूर है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलो 6 मंडलों 8 करोड़ जनसंख्या 27 लोकसभा क्षेत्र और 137 विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नति शील विकासशील खुशहाल रोजगार परक और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय में सबसे अधिक विकसित राज्य होगा। पश्चिम प्रदेश में शिक्षा व चिकित्सा की सुविधाएं देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। पश्चिम प्रदेश भारतवर्ष में सबसे अधिक आयकर देने वाला राज्य होगा और यहां के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को नौकरी मिलेगी और यहां रोजगार का कोई संकट नहीं होगा। पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास होगा। भगत सिंह वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं छात्रों किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों वकीलों पत्रकारों से अपनी उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई कदावर व बड़ा नेता नहीं है जो पृथक राज्य व यहां पर हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना के लिए दिल्ली या लखनऊ में बात कर सके। यहां के नेता लखनऊ और दिल्ली में बैठे हुए पार्टी के नेताओं के सामने भीगी बिल्ली बने हुए हैं। यह प्रश्न यहां की आठ करोड़ जनता के सामने यक्स प्रश्न बना हुआ है। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि यहां की युवा शक्ति में छात्रों को आगे आकर पृथक राज्य के आंदोलन में संघर्ष करना चाहिए। आज यहां के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी में ना के बराबर भागीदारी है। पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां के सभी युवाओं को नौकरी मिलेगी और यह राज्य दुनिया में एक मिसाल होगा। बैठक में राव इमरान एडवोकेट मोहम्मद राव रजा मोहम्मद वसीम हाजी साजिद नरेश कुमार एडवोकेट अजीत सिंह प्रधान वीरेंद्र सिंह बिल्लू नवीन कुमार रविंद्र प्रधान नीरज सैनी प्रधान विनोद सैनी मोहम्मद फैज मोहम्मद राशिद यासीन त्यागी सुभाष त्यागी मैं महकार सिंह गुर्जर ऋषि पाल गुर्जर निरपाल सिंह मिरगपुर विकास आर्य विकास गुर्जर कृष्ण पाल गुर्जर चौधरी हरपाल सिंह सुधीर चौधरी अजीत सिंह एडवोकेट शाहनवाज मलिक एडवोकेट पदम सिंह मोहम्मद समय दीन मोहम्मद मुकर्रम प्रधान महबूब हसन नवाब अली मोहम्मद इस्लाम आदि ने भाग लिया।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश