भू माफियाओं से तंग आए व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आगमन पर दी प्रदर्शन की चेतावनी, कहा इंसाफ नहीं मिला तो सीएम की गाड़ी के आगे लेट कर लगाऊंगा इंसाफ की गुहार।

भू माफियाओं से तंग आए व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आगमन पर दी प्रदर्शन की चेतावनी, कहा इंसाफ नहीं मिला तो सीएम की गाड़ी के आगे लेट कर लगाऊंगा इंसाफ की गुहार।
देवबंद: देवबंद में भू माफियाओं का बोल बाला है। भू माफियाओं से त्रस्त नगर निवासी एक व्यक्ति ने 4 जनवरी को देवबंद में मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद भी प्रशासन भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहा।

देवबंद मोहल्ला बेरून कोटला के निवासी डॉ इसरार कुरैशी ने प्रदेश के मुख्य सचिव और जनपद के आला अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि नगर के कोहला बस्ती में उसका 4 सौ गज का प्लाट है। जिसे उसके द्वारा वर्ष 2016 में खरीदा गया था। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक उसने देवबंद के ही मोहम्मद अजहर से प्लॉट की बिक्री को लेकर इकरारनामा कराया था। आरोप लगाया कि देवबंद के ही कुछ भू माफियाओं उसके प्लाट की बिक्री नहीं होने दे रहे हैं। भू माफिया अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से उसे लगातार धमकी दिलवा रहे हैं और अवैध पैसे की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र दिए हैं लेकिन आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। डॉ इसरार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 जनवरी तक उसे इंसाफ नहीं मिलता, तो वह 4 जनवरी को देवबंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे कि देवबंद में आप की सरकार के कार्यकाल में किस प्रकार से भू-माफिया आतंक मचा रहे हैं। डॉक्टर ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे लेटकर इंसाफ की गुहार लगाएंगे। वहीं, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश