कांग्रेस की 89 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 37 महिलाओं को टिकट, देवबंद से राहत खलील पर जताया भरोसा, नकुड गंगोह और बेहट के टिकटों का भी ऐलान है।

कांग्रेस की 89 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 37 महिलाओं को टिकट, देवबंद से राहत खलील पर जताया भरोसा, नकुड गंगोह और बेहट के टिकटों का भी ऐलान है।
लखनऊ/ देवबंद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 89 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें 37 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
सूची में देवबंद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहत खलील को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि नकुड, बेहट और सहारनपुर देहात सहित रामपुर मनिहारान की सीट पर भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
हालांकि को दो विधायकों सहित वरिष्ठ नेता इमरान मसूद द्वारा पार्टी छोड़ने और मंगलवार को कांग्रेस के पुराने नेता शाशिवालिय द्वारा सहारनपुर में पार्टी छोड़ने के बाद से कांग्रेस को गहरा झटका लगा है, जिसके कारण कांग्रेस को यहां टिकट फाइनल करने में लंबा समय लग गया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने अपने 89 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। सहारनपुर की बेहट विधानसभा से श्रीमती पूनम कांबोज, नकुड से रणधीर सिंह, सहारनपुर देहात से संदीप राणा, देवबंद से राहत खलील, रामपुर मनिहारान से ओमपाल सिंह और गंगोह सीट से अशोक सैनी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि देवबंद में राहत खलील पहले से ही दावेदार थे हालांकि बीच में कई और नाम भी देवबंद से अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने अपने पुराने साथी राहत खलील पर भरोसा जताया और देवबंद विधानसभा से उन्हें अपना उम्मीदवार बता बनाया है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश