बसपा प्रमुख ने सहारनपुर की सभी सातों सीटों सहित किया 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान।

बसपा प्रमुख ने सहारनपुर की सभी सातों सीटों सहित किया 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान।
लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने सहारनपुर की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसके बाद टिकट के दावेदारी लेकर बसपा से उम्मीद लगाने वाले कई अन्य नेताओं की चर्चाओं पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। बीएसपी ने अपने 51 उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि बसपा प्रमुख का निर्णय किसी भी समय बदल भी सकता है।
शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती द्वारा जारी की गई सूची में सहारनपुर की बेहट सीट से रईस मलिक, नकुड से साहिल खान, सहारनपुर नगर से मनीष अरोड़ा, सहारनपुर देहात से अजब सिंह, रामपुर मनिहारान से रविंद्र कुमार मोलहू, देवबंद से चौधरी राजेंद्र सिंह और गंगोह विधानसभा सीट से नोमान मसूद को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
बसपा प्रमुख द्वारा सहारनपुर के सभी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद बसपा में जाने की कई नेताओं की अटकलों पर भी विराम लगता दिख रहा है। बसपा ने दूसरे चरण के 51 प्रत्याशियों की घोषणा की है।
गौरतलब है कि बीएसपी प्रमुख मायावती किस समय क्या फैसला कर दे इसका बसपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी भरोसा नहीं होता है, इसलिए बसपा में जाने की राह जोहने वाले उम्मीदवार अभी भी मायूस नहीं है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश