बजरंग दल ने किया सऊदी अरब सरकार के फैसले का स्वागत, भारत में भी तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध की उठाई मांग।

बजरंग दल ने किया सऊदी अरब सरकार के फैसले का स्वागत, भारत में भी तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध की उठाई मांग।
देवबंद: सऊदी सरकार द्वारा तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बजरंग दल ने भी भारत में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने सऊदी सरकार के तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि तब्लीगी जमात आतंकवाद की पहली सीढ़ी है। इस जमात के माध्यम से केवल कट्टरता परोसी जा रही है। कहा कि पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलने के चलते दुनिया के मुस्लिम देश भी अब तब्लीगी जमात की सच्चाई समझ चुके है। इसलिए ही तब्लीग जमात को दुनिया के इस्लामिक देश धीरे-धीरे प्रतिबंधित कर रहे हैं। त्यागी ने कहा कि तब्लीग जमात देवबंद के दारुल उलूम से सौ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई थी। जो आज दुनिया में फैल चुकी है। यह जमात अन्य धर्मों के प्रति मन में विद्वेष की भावना फैलाने का काम कर रही है। सरकार को भारत में भी तब्लीगी जमात एवं इसकी जननी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments

देश