महिला सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को उनके अधिकारों के संबंध में दी गई जानकारी।

महिला सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को उनके अधिकारों के संबंध में दी गई जानकारी।
देवबंद: आरके पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई और प्रत्येक स्थिति का डट कर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया गया।

मुजफ्फरनगर रोड स्थित स्कूल प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला थाना इंचार्ज शिवानी चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। आज हमारे देश में ही नहीं पूरे विश्व में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग कटिबद्ध है। छात्राएं किसी भी शिकायत को लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकती हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हमारी बेटियां किसी भी स्तर पर बेटों से कम नहीं हैं। छात्राएं प्रत्येक स्थिति का डटकर मुकाबला करें। इस दौरान विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश