भाजपा की जन विश्वास यात्रा का देवबंद पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत, ढोल नगाड़े के साथ स्कूली बच्चे भी पहुंचे।

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का देवबंद पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत, ढोल नगाड़े के साथ स्कूली बच्चे भी पहुंचे।
देवबंद: प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार करने के लिए निकली भाजपा की जन विश्वास यात्रा का देवबंद पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल नेताओ ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंगलवार को बिजनोर से चलकर देवबन्द पहुंची जंन विश्वास यात्रा का स्टेट हाइवे स्तिथ टोल प्लाजा पर आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी और क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने योगी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। इसके बाद यात्रा नगर के मंगलौर बस स्टैंड पर पहुंची जहां स्कूली बच्चों ने ढोल नगाड़े बजाकर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। 
यहां पर सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, संदीप शर्मा एडवोकेट, नितिन गुप्ता, विवेक तायल, राजेश सिंघल, अरूण गुप्ता, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे। जन विश्वास यात्रा में अलीगढ़ सांसद व यात्रा प्रमुख प्रदेश सतीश गौतम, एमएलसी सह प्रमुख यात्रा भोपाल अंजान, क्षेत्रीय संयोजक यात्रा एके शुक्ला, सह संयोजक पश्चिम यात्रा प्रशांत सिंह, शिवराज सिंह रोड, जिला प्रभारी डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश