सीएम से मिल देवबंद पहुंचे अल्संख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बोले भाजपा में ही सुरक्षित है सिख पंजाबी समाज का भविष्य।

सीएम से मिल देवबंद पहुंचे अल्संख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बोले भाजपा में ही सुरक्षित है सिख पंजाबी समाज का भविष्य।
देवबंद: भाजपा अल्संख्यक मोर्चा के सहारनपुर महानगर अध्यक्ष कमल चुग ने कहा कि सिख पंजाबी समाज का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी।

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहीदी को साहिबजादा दिवस के रूप में मनाये गए कार्यक्रम से लौटते हुए नगर की कैलाशपुरम कालोनी में सुमित सिंह के निवास पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए चुग ने कहा कि योगी सरकार में सभी धर्मों को सम्मान मिलता है। साहिबजादा दिवस पर अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को स्वयं अपने सिर पर रखकर आना सिख कौम के लिए बहुत फक्र और अभिमान का विषय है। उन्होंने कहा कि आज से पहले कितने ही मुख्यमंत्री आए और कितने ही चले गए लेकिन जो सम्मान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख धर्म और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को दिया है ऐसा सम्मान शायद ही किसी ने दिया हो।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने लखनऊ में एक ऐसा संग्रहालय तैयार करने का ऐलान किया जिसमें सिख इतिहास से संबंधित सभी महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश के सिखों की भावनाओं से अवगत कराते हुए कुछ जरूरी मांगे रखी गई जिस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दिलबाग सिंह उप्पल, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, राजेश अनेजा, राजपाल नारंग, मनमीत सिंह आदि मौजूद थे। 

समीर चौधरी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश