देवबंद स्टेट हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में चालक घायल।

देवबंद स्टेट हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में चालक घायल।
देवबंद: देवबंद स्टेट हाईवे 59 पर कार और ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत में कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया है।
मंगलवार की दोपहर गांव जगदीशपुरा थाना रई, सोनीपत निवासी कर्मवीर पुत्र देवेंद्र कार द्वारा सहारनपुर की और जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार देवबंद आबादी क्षेत्र में फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक उनकी कार की भिड़ंत ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। जिसमें कार चला रहे कर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश