पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षा दिवस के रुप में मनाया मौलाना आजाद का जन्मदिन।

पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षा दिवस के रुप में मनाया मौलाना आजाद का जन्मदिन।
देवबंद: पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अबुल कलाम आजाद की कुर्बानियों की जानकारी दी और उनके पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। 

बृहस्पतिवार को ईदगाह रोड स्थित पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया। इस दौरान शिक्षिका सफिया गौहर, शबाना जकी, शाकिरा, रजनी और जैनब आदि ने छात्राओं को मौलाना आजाद के मिशन, शिक्षा को लेकर उनके किए कार्यों और देश की आजादी में उनकी कुर्बानियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें गजाली, जेबा, साजदा, आरिफ, फरहा नाज, इसरा खान आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश