देवबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा।

देवबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा।
देवबंद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।

रविवार को मोहल्ला गद्दीवाड़ा में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला उपाध्यक्ष व बेहट विधानसभा प्रभारी राहत खलील ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा झूठ बोलकर जनता को छलने का काम किया है। लेकिन अब जनता भाजपा की झूठ बोलो नीति को समझ चुकी है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद भी किसान अपने घरों को जाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर बैठकें कर भाजपा के झूठ को बेनकाब करने का आह्वान किया। सईद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग का उत्थान होता है। किसानों से लेकर आमजन तक को उनका हक दिलाने में कांग्रेस ही सक्षम है। इस मौके पर रिहान अहमद कुरैशी, अशरफ भारती, वरयान खान ने भी विचार रखें। संचालन अफजाल कुरैशी ने किया। बैठक में शहजाद उस्मानी, रईस अंसारी, शाहनवाज मलिक, चौ. धनीराम, लईक अंसारी, अनवार उस्मानी, अलीम खान आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश