देवबंद में नया एसडीएम दीपक कुमार ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण।
देवबंद: देवबंद में नए आए एसडीएम दीपक कुमार ने मंगलवार को नवीन मंडी स्थल स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए धान खरीद के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई।

एसडीएम दीपक कुमार दोपहर के समय धान क्रय केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें मंडी सचिव व केंद्र अधिकारी से जानकारी हासिल की। साथ ही केंद्र पहुंचे किसानों से भी बात की। केंद्र प्रभारी नीलम पांडेय व नवीन मंडी सचिव अरविंद कुमार ने एसडीएम को धान खरीद के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा सभी निर्धारित व्यवस्थाएं सुचारू मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की क्रय केंद्र से संबंधित कोई शिकायत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। समस्या का तुरंत निदान कराया जाएगा।

समीर चौधरी।