आज समाप्त हो जाएगा चुनाव आयोग का मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सभी के लिए मतदाता सूचियों में अपना नाम चेक करने और नया वोट बनवाने का आखरी दिन।

आज समाप्त हो जाएगा चुनाव आयोग का मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सभी के लिए मतदाता सूचियों में अपना नाम चेक करने और नया वोट बनवाने का आखरी दिन।
देवबंद: आज शनिवार 27 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से जारी मतदाता पुनरीक्षण अभियान अगले आदेशों तक समाप्त हो जाएगा। शनिवार को सभी बूथों पर निर्धारित समय के लिए बीएलओ बैठेंगे, इसके बाद से यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने क्षेत्रों के बूथों पर जाकर मतदाता सूचियों में अपना और अपने घरवालों का नाम जरूर देख लें। और जनवरी 2022 तक 18 साल की उम्र के होने वाले लड़के और लड़कियों का नया वोट के लिए आवेदन कर दें।

इस संबंध में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को श्रीराम कृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के मतदान को वोट बनवाए गए।
शुक्रवार को श्रीराम कृष्ण योग आश्रम इंटर कॉलेज स्वीप कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रधानार्चाय अरुण कुमार गोयल और तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में विद्यालय में विद्यार्थियों के वोट बनवाए गए। साथ ही उन्हें मतदान के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने सभी जिम्मेंदार नागरिकों से वोट बनवाने में अधिक से अधिक लोगों को जागरुकर करने का आह्वान किया। जिससे लोकतंत्र को और अधिक मजबुती मिल सके। इस दौरान मतदान जागरुकता समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश