रालोद के खाते में जाने पर देवबंद विधनसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने की दावेदारी पेश करेंगे नगर अध्यक्ष सलीम ख्वाजा।

रालोद के खाते में जाने पर देवबंद विधनसभा सीट से टिकट की दावेदारी पेश करेंगे नगर अध्यक्ष सलीम ख्वाजा।
देवबंद: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की लखनऊ में हुई मुलाकात के बाद दोनों पार्टी के बीच गठबंधन तकरीबन तय हो गया है, जिसके बाद अब सीटों के समीकरण को लेकर दोनों पार्टियों में विचार और चर्चा चल रही है, इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि जिला सहारनपुर की देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीटें आरएलडी के खाते में जाएंगी, जिसके बाद राष्ट्रीय लोकदल के देवबंद नगर अध्यक्ष सलीम ख्वाजा ने पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
सलीम ख्वाजा ने कहा कि सपा रालोद गठबंधन होने पर अगर देवबन्द सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में जाती है तो पार्टी की ओर से मेरे द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मज़बूत दावेदारी की जायेगी और चौधरी जयंत सिंह और पार्टी हाईकमान ने विश्वास जताकर मुझे चुनाव लड़ने के लिए आदेश दिया तो मज़बूती के साथ चुनाव लड़ा जायेगा और इस सीट पर विजय प्राप्त की जायेगी।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल सुप्रीमो जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद सपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है लेकिन अभी सीटों के बंटवारे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद की देवबंद एवं रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल अपने प्रत्याशी उतार सकती है। गठबंधन में यह दोनों सीटें राष्ट्रीय लोक दल के खाते में जा सकती हैं हालांकि पूर्व में चर्चाएं गंगोह विधानसभा सीट को भी लेकर चली लेकिन चर्चा है कि दो सीटर सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल को मिलेंगे और दो सीट शामली जनपद में भी राष्ट्रीय लोकदल को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।।

समीर चौधरी/ इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश