कई बड़े बदलाव के साथ हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू। वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा, 21 की जगह सिर्फ दस होंगे इम्बार्केशन पॉइंट्स ।

कई बड़े बदलाव के साथ हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू। वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा,21 की जगह सिर्फ दस होंगे इम्बार्केशन पॉइंट्स ।
मुंबई: पिछले दो सालों से कोरोना के कारण प्रभावित हुई हज यात्रा को एक बार फिर पटरी पर लाने के लिए सऊदी अरब के साथ भारत सरकार ने भी शुरुआत की है। इस बार कई बड़े बदलाव के साथ 1 नवंबर से हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 31 जनवरी 2022 तक चलेगी।

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई हज हाउस में सोमवर को हज 2022 की घोषणा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण हज प्रक्रिया शत प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन होगी। हज 2022 के लिए आवेदन पत्र जमा किए जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 रखी गई
 है। हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘हज मोबाइल ऐप’ के जरिए भी किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय हज यात्री भी ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करेंगें एवं स्वदेशी सामान के साथ हज यात्री आवश्यक हज यात्रा पर जाएंगें।
इससे पूर्व चादर-तकिए-तौलिया, छतरी एवं अन्य सामान, हज यात्री विदेशी मुद्रा में सऊदी अरब में खरीदतें थे। इस बार इनमें अधिकांश स्वदेशी सामान भारतीय मुद्रा में भारत में ही खरीदे जाएंगे। जहां यह सामान भारत में लगभग 50 प्रतिशत कम दामों पर मिलेंगें, वहीं इससे स्वदेशी एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा मिलेगा। यह सभी सामान हज यात्रियों को उनके निर्धारित इम्बार्केशन पॉइंट्स पर दिए जाएंगें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने एवं भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किए जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के तहत होगी। साथ ही हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया को और अधिक सरल-सुलभ एवं पारदर्शी किया गया है।

नकवी ने कहा कि हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार एवं भारत सरकार द्वारा तय किए जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परस्थिति एवं अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। लोगों की सेहत, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज कमेटी, सऊदी अरब में भारतीय एम्बेसी, जेद्दा में भारतीय कॉन्सुल जनरल आदि द्वारा गहन मंत्रणा के बाद हज 2022 की संपूर्ण रुपरेखा तय की गई है। 

नकवी ने कहा कि ‘हज मोबाइल ऐप’ को अपग्रेड किया गया है। इसकी टैग लाइन ‘हज ऐप इन योर हैंड’ है। ‘हज मोबाइल ऐप’ में आवेदन पत्र, आवेदन पत्र को भरने की संपूर्ण जानकारी, आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया का वीडियो आदि उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हज 2022 के लिए 21 की जगह दस इम्बार्केशन पॉइंट्स तय किए गए हैं जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दल्लिी, गौहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं।भारत से करीब दो लाख हज यात्री प्रतिवर्ष हज यात्रा पर जाते हैं। 

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश