डा.महताब आज़ाद को मिला शांति दूत सम्मान 2021, नगर के लोगों के दी बधाई।

डा.महताब आज़ाद को मिला शांति दूत सम्मान 2021, नगर के लोगों के दी बधाई।

देवबंद: नगर के युवा लेखक, राष्ट्रवादी कवि डाक्ट्रेट महताब आज़ाद को साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आनलाइन आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर काशी काव्य संगम (बिहार)द्वारा शांति दूत सम्मान 2021, राष्ट्रीय श्रेया क्लब बैंगलोर द्वारा
 वैभव सम्मान 2021, कवि वाणी कविता काव्य पाठ समिति (मध्यप्रदेश) द्वारा, जगमग ज्योति साहित्य सम्मान 2021
कवि साहित्य सागर,गया (बिहार) द्वार सूर्रजा सम्मान 2021
आदि सम्मान से नवाजा गया।

डा.महताब आज़ाद ने सम्मान मिलने पर साहित्यिक संस्थाओं का आभार जताया और कहा कि इस तरह के सम्मान ऊर्जा देते हैं। डा.महताब आज़ाद की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता,मा.मुमताज अहमद, विनोद निराश, ओमवीर सिंह, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी, अब्दुल्ला उस्मानी,मा.शमीम किरतपुरी, दिलशाद खुशतर,मशरुर ठेकेदार,डा.शिबली इकबाल, तनवीर अज़मल, अरशद सिद्दीकी,सुहैल अकमल, सूरज तिवारी,हलचल देवबंदी,डा.नदीम सलीम आदि ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश