राजनैतिक दलों और सरकारों ने मुसलमानों को धोका दिया, देवबंद पहुंचे मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा इंसाफ और अधिकारों के लिए अपना सियासी वजूद बनाना होगा।

राजनैतिक दलों और सरकारों ने मुसलमानों को धोखा दिया, देवबंद पहुंचे मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा इंसाफ और अधिकारों के लिए अपना सियासी वजूद बनाना होगा।

देवबंद: मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने सरकारों और राजनैतिक दलों पर मुसलमानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कश्मीर के हालत के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया।

मंगलवार को देवबंद के थीतकी गांव में जीशान हैदर के चेहलुम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि राजनैतिक दलों ने मुसलमानों को छलने का काम किया है। सपा की सरकार से मुसलमानों को जर्रा बराबर फायदा नहीं पहुंचा। बसपा ने भी अपनी जात वालों को फायदा पहुंचाने का काम किया। अब भाजपा में भी मुसलमानों का यही हाल है। कहा कि राजनैतिक दलों का मकसद जनता या देश की सेवा करना नहीं, बल्कि किसी भी तरह सत्ता हासिल करना होता है। कांग्रेस ने सत्ता  पाने को जनता को बेवकूफ बनाया और भाजपा की पॉलिसी बहुसंख्यकों को खुश करके सत्ता हासिल करना है। उन्होने कहा कि काग्रेंस ने 55 वर्षो तक राज किया सपा, बसपा व भाजपा ने भी राज किया लेकिन किसी ने भी मुसलमानो की तरक्की के लिये कुछ किया हो ऐसी कोई भी मिसाल नही मिलती है। 

चुनाव में मुसलमान किसे वोट करे के सवाल पर मौलाना ने कहा कि 1947 से लेकर आज तक मुसलमान इस पशोपेश में है कि वो किधर जाएं। मुसलमान बहकावे में आकर अलग अलग जगह बंट जाता है। जिसका राजनैतिक दल फायदा उठाते है। बोलें कि मुसलमान किसी की हुकूमत बनवाए इससे कुछ नहीं होगा। बल्कि मुसलमान अपना ऐसा वजूद कायम करे कि मुसलमान जब चाहे हुकूमत गिर जाए।

लखीमपुर खीरी में हाल ही में हुई घटना पर मौलाना कल्बे जव्वाद ने केवल इतना कहा कि कानून सबके लिये बराबर है इस घटना के जो भी दोषी है उनको सजा मिलनी चाहिए।

थीतकी गांव में पुलिस छापामारी के दौरान गोली लगने से हुई जीशान हैदर की मौत को गहरी साजिश बताते हुए मौलाना कल्बे जव्वाद ने पुलिस पर सवालिया निशान लगाए और कहा कि इस मामले में जल्द ही दिल्ली जाकर सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी निष्पक्ष जांच कराये जाने की अपील करेगें।

इस दौरान सैयद ईसा रजा, सैयद मेहदी हसन, फहीम नबंरदार, मोहम्मद सईद, हादी हसन, मोहम्मद नबी, उरूज मियां, सिराज मेहदी, परवेज प्रधान आदि मौजूद रह।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश