प्रियंका गांधी ने बाल्मीकि बस्ती में झाड़ू लगा कर दिया सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का जवाब, लखीमपुर हिंसा के बाद राजनीतिक माहौल गर्म।

प्रियंका गांधी ने बाल्मीकि बस्ती में झाड़ू लगा कर दिया सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी का जवाब, लखीमपुर हिंसा के बाद राजनीतिक माहौल गर्म।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद कांग्रेस की रष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस द्वारा 60 घंटे तक सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखे जाने दौरान उनका कमरे में झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

इस वीडियो पर टिपप्णी करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जनता ने उन्हें केवल झाड़ू लगाने लायक ही छोड़ा है। योगी आधित्यनाथ की इस टिप्पणी के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ की एक दलित बस्ती पहुँची और वहाँ स्थित वाल्मिकी मंदिर के परिसर में झाड़ू लगाई।

प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी उनके ख़िलाफ़ नहीं बल्कि उन करोड़ों महिलाओं, दलितों और सफ़ाई कर्मचारियों के ख़िलाफ़ थी जो पूरे स्वाभिमान के साथ घर और शहर साफ़ करते हैं। इससे पहले सीतापुर में हिरासत में लिए जाने के बाद गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती प्रियंका गांधी के बारे में पूछे जाने पर सीएम योगीआदित्यनाथ ने न्यूज़ 18 टीवी चैनल से कहा था कि लोग उन्हें इसी काबिल बनाना चाहते थे और उन्होंने उनसे वही करवाया है।

लखनऊ की दलित बस्ती पहुंचीं प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम ने सफ़ाई का काम करने वाले लोगों को अपमानित किया है।

दलित बस्ती लव कुश नगर पहुंचीं प्रियंका ने कहा, "उन्होंने ऐसा कहकर मुझे अपमानित नहीं किया है। उन्होंने आप सभी का अपमान किया है क्योंकि करोड़ों दलित भाई-बहन सफ़ाई कर्मचारी हैं।" प्रियंका ने अपने बयान में कहा कि इसीलिए उन्होंने ख़ुद वाल्मिकी मंदिर को साफ़ करने का फ़ैसला किया ताकि वो यह बता सकें कि सफ़ाई करने में कुछ भी ग़लत नहीं है। योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी मानसिकता बदलने को कहा।

प्रियंका गांधी ने यहाँ लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं, इसलिए बाकी नेताओं को पीड़ितों के साथ खड़े होने की ज़रूरत है। कांग्रेस 10 अक्टूबर को वाराणसी में एक रैली करने जा रही है जिसे उसने "किसान न्याय रैली" नाम दिया है। इस रैली को पार्टी के 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के आगाज़ के रूप में भी देखा जा रहा है।

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश