प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई? पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश, प्रियंका गांधी को आगरा जाने की अनुमति।

प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई? पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश, प्रियंका गांधी को आगरा जाने की अनुमति।
लखनऊ : हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस महासचिव को पहले पुलिस प्रशासन ने रोका और हाईवे से लखनऊ पुलिस लाइन लाया गया और बाद में उन्हें चार लोगों के साथ आगरा जाने की अनुमति दी। इस बीच कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन अब इन पर कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकरे ने महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इस पर प्रियंका गांधी ने कड़ा रोष जताया है।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस तस्वीर से नाराज हैं और इन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहां की अगर मेरे साथ तस्वीर लेना पाप है, तो मुझे भी इसकी सजा मिले। इन मेहनती और वफादार पुलिसकर्मियों का करियर बर्बाद करना सरकार को शोभा नहीं देता।
इस बीच लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकरे ने कहा कि प्रियंका गांधी को चार लोगों के साथ आगरा जाने की इजाजत दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस कर्मियों की सेल्फी फोटो के मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। तस्वीरों के जरिए इसकी पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में अरुण की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगरा एक्सप्रेसवे एंट्री टोल पर रोक दिया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने प्रियंका गांधी को अपनी हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले आई। करीब एक घंटे रुकने के बाद प्रियंका को 4 लोगों के साथ आगरा जाने दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को आगरा के जगदीशपुरा थाने के गोदाम से 25 लाख रुपये गायब हो गए थे. उसके बाद पुलिस ने थाने आए सफाई कर्मी अरुण को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। अरुण की मां कमला देवी ने कहा कि पुलिस ने चोरी का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार को उठा लिया और पीटा।

DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश