गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित सेमिनार में डॉक्टर सिराजुद्दीन हाशमी ने कहा महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारने की जरूरत।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित सेमिनार में डॉक्टर सिराजुद्दीन हाशमी ने कहा महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारने की जरूरत।

अमरोहा: हाशमी गल्र्स पी0जी0 कालेज, हाशमी गल्र्स इण्टर काॅलेज, हकीम महताब उददीन हाशमी काॅलेज ऑफ लाॅ, अमरोहा में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं ने गांधी जी के जीवन एवं दर्शन पर विचार व्यक्त किये। इस मौके पर हाशमी डिग्री काॅलेज अमरोहा के सफाई कर्मचारी शिवा वाल्मीकि ने गाँधी जी को माल्यार्पण कर श्रद्वांजंिल दी।   

हाशमी एजुकेशनल गु्रप के चेयरमैन व कालेज प्रबंधक डा0 सिराजुद्दीन हाशमी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के बाद अपने प्रथम सम्बोधन में कहा था कि वह चाहते हैं कि देश में खलीफा-ए-सोयम हज़रत फारूके आज़म केे समय जैसी हुकूमत होनी चाहिए। गांधी जी सही मायने में एक महात्मा होने के साथ साथ भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में शांति और अहिंसा का प्रतीक हैं। गांधी जी सत्याग्रह के लिए अनेक बार जेल गये। आज हमें गांधी जी बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तभी यह देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के विचारों एवं आदर्शो को हमें अपने जीवन मंे उतारने की आवश्यकता है। 

कालेज प्राचार्या डा0 रिज़वाना कुलसूम ने कहा कि आज के शैक्षिक परिपेक्ष्य में गांधी जी के शैक्षिक विचारों को अपनाए जाने की आवश्यकता है। जिससे आज की सैद्धांतिक शिक्षा व्यावहारिक बन सके। हकीम महताब उददीन हाशमी काॅलेज ऑफ ला, अमरोहा की प्राचार्या डाॅ0 राना परवीन ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य और अहिंसार के मार्ग पर चलनेे का संकल्प लें। तभी सही अर्थो में गांधी जी की जयंती मनाना सार्थक होगा। हाशमी इण्टर काॅलेज की प्राचार्या हिना खान ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की गांधी जी असली श्रद्धांजलि ये होगी के हम उनके विचारो पर चल कर सत्य का रास्ता अपनाए और देश की तरक्की के लिए खुब मेहनत करें। इस मौके पर काॅलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट: सालार ग़ाज़ी 

Post a Comment

0 Comments

देश