बेहट में वायु सेना दिवस के अवसर पर शाकुंभरी देवी द्वार पर लगाया गया क्षेत्र का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज।

बेहट में वायु सेना दिवस के अवसर पर शाकुंभरी देवी द्वार पर लगाया गया क्षेत्र का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज।

सहारनपुर: बेहट में 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस के अवसर पर शाकुंभरी देवी परी क्षेत्र के प्रवेश द्वार बेहट में क्षेत्र का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज (111 फिट) का ध्वजारोहण भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर द्वारा संपन्न हुआ। 

ध्वज के साथ साथ शाकुंभरी जाने वाले तीर्थ यात्रियों के रुकने के लिए मुफ्त आवास, विश्राम आदि की व्यवस्था भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर ने की है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहब सिंह पुंडीर द्वारा सेवा भाव से किया गया यह कार्य ऐतिहासिक एवं ऐसा कार्य करने वाले लोगों को समाज सदैव याद रखता है। इस क्षेत्र से गुजरते हुए माता शाकुंभरी देवी के भक्तों के मन में श्रद्धा के साथ साथ यह लहलाता तिरंगा राष्ट्रीय भावना की और भी अधिक ओतप्रोत करेगा।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के सुखविंदर सोम और जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश जी ने एवं संचालन नरेन्द्र बसल जी ने किया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, शिवराज सिंह रोड,ब्लॉक प्रमुख योगेश पुंडीर,क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य गौरव राणा, अभय राणा, अनिल सिंघल,योगेंद्र राणा,सोहन मुखिया,दुबे सिंह कम्बोज,लोकेश त्यागी, सुभाष सैनी,नीरज चौहान,ठाठ सिंह,अखिल वत्स, रिषीपाल सैनी,रणवीर राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिर्पोट: अफजल अली (बेहट)

Post a Comment

0 Comments

देश