सीएम योगी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी से कांग्रेसियों में नाराजगी,कहा हमें संस्कार ना सिखाएं सीएम योगी।

सीएम योगी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी से कांग्रेसियों में नाराजगी, कहा हमें संस्कार ना सिखाएं सीएम योगी।

देवबंद:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाकर सीएम को यह संदेश दिया कि कांग्रेसी हमेशा सेवा भाव से कार्य करते हैं। 
शुक्रवार को मोहल्ला टाकान में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रत्येक कांग्रेसी समाज की सेवा करने में विश्वास रखता है। जबकि भाजपाई केवल बयानबाजी कर समाज को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जा सकता वह कांग्रेसियों को संस्कारी होना न ही सिखाए तो बेहतर है। ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष वरयाम खां और शहजाद उस्मानी ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें राशिद खान, लईक अंसारी, अशरफ भारती, अमित त्यागी, योगेंद्र, रमेश सैनी, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश