सपा नेत्री शशिबाला पुण्डीर ने विधानसभा मे दौरा कर सुनी जनसमस्याएं बोली भाजपा सरकार में अधिकारी काट रहे चांदी।

सपा नेत्री शशिबाला पुण्डीर ने विधानसभा मे दौरा कर सुनी जनसमस्याएं बोली भाजपा सरकार में अधिकारी काट रहे चांदी।


देवबन्द(सहारनपुर): सपा नेत्री एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने गंजहेड़ी तल्हेड़ी व देवबन्द मे दौरा कर जानी जनता की समस्याए और बोली कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी मे जुट जाएं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताने का काम करे और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को मिशन 2022 की तैयारी मे जुट जाएं।

पुण्डीर डाकबंगले पर जनसमस्याओं से रूबरू हो रही थी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दुवारा ईमानदार होने का ढोंग किया जा रहा है और अफसर चांदी काट रहे है सरकारी कार्यालय दलालो के अड्डे बने हुए है बिना सुविधाशुल्क के कोई फ़ाइल आगे नही सरक रही है जिस कारण जनता भ्र्ष्टाचार की चक्की मे पिसने को विवश हो चुकी है और प्रदेश में अपराधी दलाल व अवैध धंधे वालो का गठबंधन जो सत्ता व प्रशासन के संरक्षण में फलफूल रहा है जनता 2022 में जवाब देने के लिए आतुर है उन्होंने कहा आज किसान मजदूर व व्यापारी सहित हर वर्ग दुखी है जनता स्थानीय समस्याओ से त्रस्त है और जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी संवेदनहीन बने हुए है।

इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकन्दर अली,गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलशाद गौड़,सरफराज गौड़,राजेन्द्र राणा,जयप्रकास पाल,अरविंद त्यागी,तीर्थपाल सिंह,जुबैर आलम,सलीम गौड़,सफीउल्ला खान,फिरासत खान,राव अनीस,हारून अंसारी,अमजद अंसारी,खेमकरण कश्यप,मानू कुरैशी, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

समीर चौधरी/ डॉक्टर महताब आजाद।

Post a Comment

0 Comments

देश