दिव्यांगों को व्हील चेयर देकर मानव कल्याण मंच ने दिया सहारा, एसडीएम ने की मंच के कामों की सराहना।

दिव्यांगों को व्हील चेयर देकर मानव कल्याण मंच ने दिया सहारा, एसडीएम ने की मंच के कामों की सराहना।


देवबंद: अग्रणी समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा सामाजिक कार्यों की कड़ी में मंगलवार को उपनिबंधक कार्यालय में आने वाले दिव्यांग लोगों के लिए एक व्हील चेयर कार्यालय के स्टाफ को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समाजसेवा एक शैक्षिक विद्या है। जो सामुदायिक संगठन एवं अन्य विधियों द्वारा लोगों एवं समूहों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का प्रयत्न करता है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी ने कहा कि हमें जरूरतमंद लोगों की मदद को हमेशा आगे रहना चाहिए। उपनिबंधक विभाग प्रभारी मनोज त्यागी ने कहा कि व्हील चेयर होने से अब दिव्यांग व्यक्ति भी रजिस्ट्री दफ्तर में आसानी से पहुंच सकेंगे। लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक अजय सिंघल व मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि दीन दुखियों की मदद करना संगठन का मूल उद्देश्य है। आगे भी समाजसेवा का कार्य जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, राजीव गुप्ता, रविंद्र चौधरी, विपिन भारतीय, विनोद जैन, राजू सैनी, सुशील कर्णवाल, राजीव शर्मा, राजकुमार जाटव आदि रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश