जनसमस्याएं सुनते हुए पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने भाजपा सरकार और अधिकारियों पर साधा निशाना।

जनसमस्याएं सुनते हुए पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने भाजपा सरकार और अधिकारियों पर साधा निशाना।

देवबंद: सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम है। अफसरों का जनता की समस्याओं से कोई लेना नहीं रह गया है।
गुरुवार को डाकबंगले पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान शशीबाला पुंडीर ने कहा कि आमजन बिजली और राशन कार्ड के कार्यालय पर अधिकारियों के इंतजार में घंटो घंटो खड़े रहते हैं लेकिन अधिकारी अपनी कुर्सियों से गायब नजर आते हैं। जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। कहा कि जनता की समस्याओं के निवारण के प्रति उदासीनता दिखाने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है। 

सपा की सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने लोगों की समस्याओं को लेकर कई अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं का निराकरण कराने को कहा। इस मौके पर अरविंद त्यागी, फिरासत खान, रामकिशन सैनी, विनोद त्यागी, चौ.समीर हसन, श्रवण त्यागी, बबलू, सोनू सैनी और संदीप सैनी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

देश