किसानों को टायरों से कुचलने वाली सरकार को हराना होगा, सहारनपुर में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखीमपुर हिंसा और कृषि कानूनों पर सरकार को घेरा, पीएम मोदी सरकार पर देश का सब कुछ बेचने का आरोप।

देश को बचाना है तो BJP को हराना होगा। सहारनपुर में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखीमपुर हिंसा और कृषि कानूनों पर सरकार को घेरा, मोदी सरकार पर लगाया देश का सब कुछ बेचने का आरोप।

सहारनपुर: सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहारनपुर में पहुंचकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, अखिलेश यादव ने कृषि कानून और हालिया लखीमपुर खीरी कांड को लेकर जमकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार को निशाना बनाया साथ ही केंद्र सरकार पर देश को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो जाए कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश पर उद्योगपतियों का राज हो जाए।

रविवार दोपहर 12 बजे पहुंचे अखिलेश ने सहारनपुर की धरती से यूपी विधानसभा का आगाज किया। तीतरो में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। 

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता चौधरी यशपाल सिंह की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सभा जुटी जुटी भीड़ को देखकर गदगद अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने लखीमपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि ये अहंकार ही तो है कि घटना में आरोपी पाए गए गृह राज्यमंत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर नहीं लिखी गई और न ही दोषियों को पकड़ा गया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर हिंसा को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने खूब लड़ाई लड़ी है। गिरफ्तारियां दीं, पुलिस से भी टकरा गए। जब जाकर एफआईआर लिखी गई है। अखिलेश यादव ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर अपने बेटे को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गृह राज्यमंत्री के बेटे को बचा रही है। अजय मिश्र टेनी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि जिसका पिता केन्द्र में गृह राज्यमंत्री हो उसके यहां जांच करने जाएगा कौन?

उन्होंने कहा कि ये सरकार किसानों को टायरों से कुचल रही है, सरकार आरोपियों को बचा रही है, जो किसानों को कुचल रहे हैं वह संविधान और कानून को कुचलना चाहती है।

जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने देश के इतिहास को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत में सभी एक साथ मिल-जुलकर रहते हैं। यही हमारे देश की पहचान है। यहां सभी जाति-धर्म के लोग एक छत के नीचे रहते हैं।

अखिलेश ने कहा, ‘केंद्र की भाजपा सरकार सब कुछ बेचती चली जा रही है। याद होगा कि अंग्रेज कारोबार करने आए थे। ईस्ट इंडिया कंपनी दो-तीन चीजों का कारोबार करती थी। धीरे-धीरे करके उसने कारोबार बढ़ा लिया और अंग्रेजों ने एक कानून पास किया जिससे ईस्ट इंडिया कंपनी खुद सरकार बन गई।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर देश में सब चीजें बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान में अधिकार दिए हैं अब उनका क्या होगा? 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी यशपाल चौधरी की 100वी जयंती पर जनपद सहारनपुर के तीतरों पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह यादव हाथ में तलवार लेकर स्टेज पर नज़र आए।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को किसान विरोधी बताया और सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को वर्तमान में योगी सरकार द्वारा अपना नाम देकर चलाने का भी आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव देश की तकदीर का चुनाव है, यह नौजवानों और किसानों के भविष्य को तय करने का चुनाव है। अखिलेश ने उपस्थित लोगों से अपील की कि अगर देश को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया जाता तो ये तीन काले (केंद्रीय कृषि) कानून नहीं आते।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और सभा में उनको याद किया। गुर्जर और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अखिलेश यादव की जनसभा कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments

देश