देवबंद: त्यागी ब्राह्मण भूमिहार व सर्व समाज की बैठक में आपसी मतभेदों को खत्म कर एकजुटता बनाए रखने और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं पर पूर्णतया रोक लगाए जाने की अपील की गई। साथ ही युवाओं से नशे की दलदल से बचने का आह्वान किया गया।
शुक्रवार को शिक्षक नगर स्थित दीपक त्यागी रणसुरा के आवास पर आयोजित हुई बैठक में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। त्यागी ब्राह्मण भूमिहार सभा के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। नशे का बढ़ता प्रकोप चिंता का विषय है। बैठक में समाज की घटती राजनीतिक भागीदारी पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज को मजबूत बनाना है तो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने आपसी मतभेदों को खत्म कर एकजुटता बनाए रखने और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने की भी अपील की। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष तुषार त्यागी, विनय त्यागी, दीपक त्यागी, अनिल त्यागी, अरुण त्यागी, राजीव त्यागी, चौधरी बिजन सिंह आदि मौजूद रहे।
समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

0 Comments