देवबंद। थाना देवबंद पुलिस ने मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा, नए कानूनों व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में महिला उपनिरीक्षक सुधा व महिला कांस्टेबल राखी ने आदर्श इंटर कॉलेज तलहेड़ी बुजुर्ग तथा पीएमसी जूनियर हाई स्कूल तलहेड़ी बुजुर्ग में जाकर छात्राओं से संवाद किया।
इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े नए कानूनों की जानकारी दी और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 आदि पर संपर्क करने की सलाह दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर व जागरूक बनाना ही मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों को जानें और जरूरत पड़ने पर बिना संकोच मदद लें।
समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

0 Comments