देवबंद मंडल कार्यशाला में दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी, ‘मन की बात’ और बलिदान दिवस को लेकर हुए विशेष निर्देश।

देवबंद: देवबंद मंडल की कार्यशाला बैठक सुभाष चौक स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए यशवंत राणा ने कार्यकर्ताओं को आगामी 29 जून को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक शक्ति केंद्र के अंतर्गत हर बूथ पर सुनने की अपील की। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता से एक पौधा अपनी माता के नाम पर लगाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नेता अनिल, राजेश अनेजा, राम मोहन सैनी, विशाल गर्ग, आलोक खटिक, जोगेंद्र जाटव, शुबलेश शर्मा, स्नेह टंडन, मंजू शर्मा, अरविंद जौहरी, अमित, मनोज बंसल, उमेश सैनी, रणजीत वाल्मीकि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश