देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष कारी रिज़वान त्यागी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से देवबंद में पद वितरण किया। इस दौरान संगठन के प्रति निष्ठा और मेहनत को देखते हुए कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कारी रिज़वान त्यागी ने जहांगीर आलम को ब्लॉक अध्यक्ष, सुहैल सिद्दीकी को नगर युवा अध्यक्ष, मोहम्मद आतिफ को तहसील युवा अध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ को युवा नगर महामंत्री, मोहम्मद नजीमुद्दीन को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद सईद को नगर सचिव के पद पर मनोनीत किया।
इस अवसर पर कारी रिज़वान त्यागी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा और किसान व मजदूर हितों के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) हमेशा किसानों और आम जनता की आवाज़ को बुलंद करता आया है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
समीर चौधरी/महताब आज़ाद।
0 Comments