हड़ताल का तीसरा दिन, शहर का हाल हुआ बेहाल, पालिका से सफाई के लिए अन्य व्यवस्था अपनाने की मांग।

देवबंद: वाल्मीकि समाज की भूमि पर कब्जे का प्रयास और पुलिस द्वारा उनके ही विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज वाल्मीकि समाज के लोगों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था। हड़ताल के कारण बीते तीन दिनों से नगर में साफ सफाई नहीं हो पाई है। जिसके चलते पूरा शहर कूड़े के ढेर में बदलता जा रहा है। आलम यह है कि शहर के हर कोने में कूड़े के ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं जो हर एक गुजरते दिन के साथ बड़े भी हो रहे हैं। इतना ही नहीं जानवरों के विचरण के चलते कूड़ा लोगों के घरों तक पहुंचने लगे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से हड़ताल समाप्त कराने अन्यथा शहर में साफ सफाई के लिए कोई अन्य व्यवस्था अपना जाने की मांग की है। वहीं, वहीं, वाल्मीकि समाज का कहना है कि जब तक पुलिस द्वारा कब्जे का प्रयास और गोलियां बरसाने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

फूंक फूंक कर कदम रख रही पुलिस
देवबंद: भूमि पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हुए जबरदस्त संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक मुकदमा अपनी ओर से भी दर्ज किया था जिसमें दोनों गुटों के 22 लोगों को नामजद करते हुए गंभीर धाराएं लगाई गई थी। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में वाल्मीकि समाज के लोगों को भी नामजद करने पर वाल्मीकि समाज में भारी रोष है। जिसके चलते नगर में सफाई व्यवस्था ठप है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी द्वारा उन्हें मनाने का प्रयास कर हड़ताल समाप्त करने के लिए राजी करने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते पुलिस अपने ही द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे में नामजद वाल्मीकि समाज के आरोपियों पर हाथ डालने से भी बच रही है। वहीं पुलिस वाल्मीकि समाज की ओर से 11 लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिनमें से पुलिस तीन नामजद आरोपी बंटी उर्फ अनीत, तंजीम युवराज उर्फ घोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश