मनचलों पर कसेगा शिकंजा, सड़कों पर उतरी एंटी रोमियो टीम, महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में दी जा रही जानकारी।

देवबंद: महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड करने और फब्तियां कसने वाले मनचलों की अब खैर नहीं होगी। बार-बार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर कोतवाली की एंटी रोमियो टीम सड़कों पर उतर गई है। वह बाजारों में मनचलों पर नजर रख रही है। वहीं, महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी भी दे रही है।
महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-5 के ऑपरेशन गरुड़ के तहत शनिवार को कोतवाली की एंटी रोमियो टीम नगर के बाजारों में पहुंची। महिला उपनिरीक्षक मनवीरी सिंह के नेतृत्व में टीम नगर के मीना बाजार, मेन बाजार, एमबीडी चौक, मोरी तेलियान आदि भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंची। यहां उन्होंने महिलाओं, युवती और बालिकाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, आपातकालीन सेवा-112 व 102 और साइबर अपराध नंबर-1930 के बारे में जानकारी दी। मनवीरी ने उन्हें महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं जानी। साथ ही छेड़छाड होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल शिवानी, अंशिका चौहान आदि मौजूद रहीं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश