रामलीला मंचन देखने देवबंद पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का किया अभिनंदन।

देवबंद: श्रीराम जानकी लीला समिति के तत्वावधान में दुर्गा कालोनी में चल रही रामलीला में गुरुवार रात भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा पहुंचे और मंचन का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भारत की धरती प्राचीन काल से देवी देवताओं और सिद्ध पुरुषों की जन्म जननी रही है। यहां भगवान श्री रामचंद्र, भगवान श्री कृष्ण और वीर बजरंगी हनुमान जी ने मानव अवतार लिया और विश्व में फैली आसुरी शक्तियों का विनाश किया। उन्होंने कहा कि सनातन और हिंदू संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। देवबंद की धरती भी महाभारत काल से जुड़ी है। क्योंकि यहां अज्ञातवास दौरान पांडवों ने कुछ समय व्यतीत किया था। इस मौके पर आयोजकों ने पूर्व सांसद का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। लक्की वर्मा, अजय सिंघल, बालेंद्र सिंह, आलोक खटीक, देवपाल राणा, श्रीनिवास त्यागी, मनोज राणा आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश