देवबंद वासियों को टोल टैक्स मुक्त किए जाने की मांग, जन जागृति सेना की बैठक में नगर की समस्याओं पर चर्चा।

देवबंद: अखिल भारतीय जन जागृति सेना की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे स्थित टोल प्लाजा पर देवबंद वासियों को टोल टैक्स मुक्त किए जाने की पुरजोर मांग की गई।

मंगलवार को स्टेट हाइवे स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन प्रमुख एडवोकेट ठा. सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि देवबंद से मात्र छह किमी. की दूरी पर स्थित टोल प्लाजा पर भारी भरकम टोल टैक्स वसूला जाता है। देवबंद वासियों को भी पूरा टैक्स देकर अपने वाहन टोल प्लाजा से गुजारने पड़ते है। हालांकि टोल प्लाजा की परिधि के 10 किमी. के भीतर रहने वाले लोगों को वाहनों को टैक्स मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने हाइवे निर्माण कंपनी पर सर्विस रोड निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया। कहा कि सर्विस रोड टेढ़ा मेढ़ा बनाया गया है। साइड में बने नाले में पानी निकासी नहीं है। फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण फैला है और पथ प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं के समाधान के प्रति जनप्रतिनिधि उदासीन है। बैठक में समस्याओं के निराकरण की मांग शासन प्रशासन से की गई। संचालन सोनू राणा ने किया। राघव उपाध्याय, राजकुमार, अंकित चौधरी, विजय राणा, फरमान, नसीम, डा. शमीम आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश