मास्टर मुमताज़ अहमद सहित शिक्षकों को किया सम्मानित।

देवबंद: नगर की अग्रणी समाज सेवी संस्था मानव कल्याण मंच  द्वारा शिक्षक दिवस के पूर्व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में किया गया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य के एल जनता इंटर कालिज देवबंद, अजय वर्मा - प्रधानाचार्य शिव शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल, श्रीमति चित्रा जोशी प्रधानाचार्या मेपल्स एकेडमी देवबंद, मास्टर मुमताज अहमद इस्लामिया इंटर कालिज देवबंद, श्रीमति प्रतिभा जैन प्रधानाध्यापिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मकबरा देवबंद को उनकी अमूल्य शैक्षिक सेवाओं के लिएअंग वस्त्र ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व के एल जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक दीपक राज सिंघल, राजेन्द्र शर्मा, रामशरण पूर्व अध्यापक एच ए वी इंटर कॉलेज ने शिक्षकों की अहमियत पर प्रकाश डाला।
मानव कल्याण मंच महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती शशि गुगलानी ने कहा कि कहा कि मंच बधाई का पात्र है कि पिछले 29 वर्षो लगातार नगर में सेवा कार्य कर रहा है। अंत में सभी अतिथियों व सम्मानित शिक्षको का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक अपने शिष्य के जीवन के साथ-साथ उसके चरित्र निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मानव कल्याण मंच के वर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मंच महासचिव सुशील कर्णवाल ने वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश